फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother of three children ran away with her lover

Mirzapur News: तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी

Wed, 07 May 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mother of three children ran away with her lover
भावां। सक्तेशगढ़ क्षेत्र की 35 वर्ष की महिला सोमवार की शाम 24 साल के अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला के तीन बच्चे हैं। पति ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर गुहार लगाई। मंगलवार को पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के लोगों के बीच घंटों पंचायत के बाद विवाहिता अपने भाई के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 15 साल पहले भदोही जनपद में हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। पति कर्नाटक में ट्रेलर चलाता है। चार साल पहले उसकी पत्नी का शक्तेशगढ़ क्षेत्र के एक युवक से संपर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम बढ़ता गया। इसके चलते पति-पत्नी में विवाद होने लगा। युवती के मायके वालों के साथ तीन बार पंचायत हुई थी। सोमवार की शाम को महिला अपनी छोटी पुत्री को लेकर आरोपी युवक के साथ भाग गई।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही पति ने सशक्तेशगढ़ चौकी में शिकायत की। मंगलवार को चौकी में दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली। इसके बाद विवाहिता अपने भाई के साथ मायके चली गई। थानाध्यक्ष चुनार रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने महिला को समझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed