फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Moped rider dies in accident

Mirzapur News: हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौत

Tue, 07 May 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Moped rider dies in accident
अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित बभनी गेट के पास सोमवार को शाम को मोपेड सवार एक व्यक्ति ट्रक के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी अहरौरा भेजवाया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाने के लोहरा गांव निवासी अब्दुल मजीद (58) सोमवार को मोपेड से अदलहाट थाना क्षेत्र के खजुरौल गांव निवासी अपने साढ़ू हैदर अली के यहां गए थे। शाम को अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के बभनी गेट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में मोपेड सवार अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी अहरौरा भेज दिया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अब्दुल से चार पुत्र हैं। वे मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पुत्र राजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed