फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mohan Bhagwat reached Hans Baba Ashram after meeting Adgadanand Maharaj

Mirzapur News: अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात कर हंस बाबा आश्रम पहुंचे मोहन भागवत

Fri, 21 Jul 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat reached Hans Baba Ashram after meeting Adgadanand Maharaj
मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बृहस्पतिवार को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में अड़गड़ानंद महाराज से मिलने के बाद महुवारी स्थित हंस बाबा आश्रम पहुंचे। वे हंस बाबा का हाल जानने के लिए आश्रम पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मिर्जापुर के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को चुनार तहसील स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे। सुबह 11.30 बजे आश्रम पहुंच कर वह सीधे विश्राम स्थल राजस्थान भवन गए। यहां आश्रम की ओर से उनका स्वागत किया गया। राजस्थान भवन में 10 मिनट विश्राम करने के बाद वे आश्रम स्थित पूजा स्थल पर पहुंचे। यहां पूजन कर हवन कुंड की भभूति लगाई। कुछ क्षण रुकने के बाद वापस राजस्थान भवन आ गए। यहां वे संघ के सह संयोजक महेंद्र नाथ, जिला कार्यवाह राम बालक, जिला प्रचारक अमरेंद्र, विभाग प्रचारक प्रतोष, खंड प्रचारक कमलेश आदि के साथ बैठक में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन

आश्रम के अनुसार संघ प्रमुख ने स्वामी अड़गड़ानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यहां अड़गड़ानंद महाराज व संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच समाज का मार्ग दर्शन कैसे हो, एकता कैसे बनी रहे, इस संबंध में चर्चा हुई। नारद महाराज के अनुसार मोहन भागवत ने कहा कि उनकी बहुत दिनों से परमहंस आश्रम आने की इच्छा थी। इसलिए वे आए और महाराज का दर्शन किया। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने कहा कि गीता मानव मात्र का धर्मशास्त्र है। यदि गीता के उपदेश पर अमल किया जाय तो मानव के जीवन में बहुत सुधार हो सकता है। मोहन भागवत ने बताया कि वे गुरुजी के सभी पुस्तकों का अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद मोहन भागवत शाम को विंध्याचल स्थित हंस बाबा आश्रम रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस बाबा आश्रम पहुंचने के बाद मोहन भागवत सीधे अंदर चले गए। बताया गया कि कुछ देर विश्राम के बाद वे हंस बाबा से मिलेंगे। इस दौरान आश्रम के चारों ओर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। किसी को आश्रम के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। हंस बाबा आश्रम पहुंचने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ हंस बाबा ने आध्यात्मिक ज्ञान पर चर्चा की। इसके बाद उनको देवी-देवताओं की तस्वीरें भेंट की। रात में पौने आठ बजे तक प्रवचन सुनने के उपरांत मोहन भागवत पुनः भक्त निवास पहुंचे। यहां प्रार्थना के लिए शाखा लगाई गई। भोजन करने के बाद विश्राम करने भक्त निवास चले गए।

मोहन भागवत की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ चुनार व लालगंज समेत कई थानों के प्रभारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, सीओ सदर शैलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी अतुल राय सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शाम को संघ प्रमुख हंस बाबा से मिले और उनका हाल जाना। रात में यहीं रुकेंगे। इसके बाद 21 जुलाई को सुबह वे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा भी लगेगी। संघ प्रमुख आश्रम परिसर में कल्पवृक्ष का पौधा भी लगाएंगे। हनुमान जी को 51 मन लड्डू भी चढ़ाएंगे। उसके बाद वे वाराणसी रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed