फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing teenager found after 24 days, case registered against three

Mirzapur News: 24 दिन बाद लापता किशोरी मिली, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found after 24 days, case registered against three
संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता नाबालिग किशोरी 24 दिन बाद शुक्रवार को मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लापता किशोरी के पिता ने आठ जून को संतनगर थाने मे तहरीर देकर अपनी पुत्री को खोजने के लिए गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लापता किशोरी को 27 जून को गैपुरा से पकड़कर महिला पुलिस के साथ मेडिकल के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर नाबालिग किशोरी को बहलाकर भगाने और 24 दिन तक अपने घर में छुपा कर रखने के आरोप में विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा निवासी आरोपी संजू बिंद, भुअर बिंद व फला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि नाबालिग पुत्री को आरोपी अपने माता पिता के साथ मिल कर शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। 24 दिन तक अपने घर में रखा था। थानाध्यक्ष संतनगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed