फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing person found in Hanumana under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता व्यक्ति हनुमना में मिला

Mon, 24 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Missing person found in Hanumana under suspicious circumstances
संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला से शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों लापता व्यक्ति रविवार को हनुमना में मिला।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहन पटेल (55) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। शनिवार को सुबह जब परिजन उठे तो मोहन को बिस्तर पर नहीं पाकर परेशान हो गये। काफी खोजबीन के बाद बड़े बेटे राहुल ने संतनगर थाने में तहरीर दी।

राहुल ने अपहरण की आशंका जताते हुए बताया कि अपहरणकर्ता हनुमना क्षेत्र में एक होटल के पास मृत समझ कर पिता को फेंक दिए थे। दूसरे दिन होश आने पर वहां होटल पहुंच कर आपबीती बताई। होटल मैनेजर के रिश्तेदार की दीपनगर चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। होटल मैनेजर ने रिश्तेदार को फोन कर मोहन के घर संदेश भेजवाया। इसके बाद परिजन पुलिस के साथ गए और मोहन पटेल को घर ले आए। संतनगर थाना प्रभारी कमल टावरी का कहना है कि अपहरण की बात निराधार है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed