फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing old man's body found in pit

गड्ढे में मिला लापता वृद्ध का शव

Tue, 28 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Missing old man's body found in pit
अदलहाट थाना क्षेत्र के बरीजीवनपुर गांव निवासी वृद्ध का शव सोमवार को सुबह घर से 300 मीटर दूर ईंट भट्ठे के पास गड्ढे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरीजीवनपुर निवासी अमरनाथ पटेल (65) शनिवार को सुबह घर से चाय पीकर किसी काम से निकले थे। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान होकर उनको खोजने लगे। आस-पास नहीं मिलने पर रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, परंतु वे नहीं मिले। इससे घर वाले परेशान हो गए थे। परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। इस बीच सोमवार को घर से 300 मीटर दूर ईंट भट्ठे के गड्ढे में शव मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने अमरनाथ पटेल के शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज नरायनपुर वीपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि अमरनाथ शराब पीते थे। सड़क के किनारे ईट भट्ठे के गड्ढे में गिर गए होंगे। शव से दुर्गंध निकलने पर ग्रामीणों ने जानकारी दी। वे मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed