फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing girl found before marriage, refused to go home

शादी से पहले लापता युवती बरामद, घर जाने से किया इंकार

Sun, 29 May 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Missing girl found before marriage, refused to go home
लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी से पहले लापता युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती ने शादी करने की बात बताते हुए माता-पिता के घर जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक लड़की शादी से पहले लापता हो गई थी। पिता ने काफी खोजबीन की। खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर थाने में तहरीर दी। तहरीर में युवती के पिता की तरफ से एक सांसद के दामाद समेत अन्य पर पुुत्री को लापता करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच सर्विलांस आदि की मदद से पुलिस ने युवती को शाहजहांपुर से बरामद कर लिया। थाने पहुंची युवती ने बताया कि उसकी शादी हो गई है। उसने अपने माता-पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया। यह मामला उप जिलाधिकारी विजय नारायण की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में स्पष्ट हो पाया। लालगंज थाना प्रभारी राम नरायन राम ने बताया कि युवती को शाहजहांपुर जिले से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि युवती अपने को बालिग बता रही है और अपने मन से शादी करने की बात कह रही है। उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद वह अपने पति के घर चली गई। उन्होंने बताया कि पिता का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed