फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Miscreants snatched a woman's mobile phone, the victim caught one of them

Mirzapur News: बदमाशों ने महिला का मोबाइल फोन छीना, पीड़िता ने एक को पकड़ा

Wed, 07 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched a woman's mobile phone, the victim caught one of them
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही और भटेवरा के बीच मंगलवार को सुबह ऑटो महिला का मोबाइल छीनकर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने पीछा किया तो कठवइया गांव में बदमाशों से आमना-सामना हो गया। इस पर पीड़ित महिला ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि उसका साथी भाग गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां निवासी श्रीधर की पत्नी मंगलवार को सुबह अपनी दो बेटियों सिद्धी और मानसी के मिर्जापुर से अपने मायके जिगना के बिहसड़ा बाजार जा रही थी। वह संगमोहाल से ऑटो में सवार हुई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही और भटेवरा बीच बाइक सवार दो बदमाश ऑटो के बगल से आए और चंदा का मोबाइल छीनकर गैपुरा की ओर भाग गए। ऑटो चालक उनका पीछा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाश आईटीआई की तरफ भागे तो ऑटो चालक समझ गया कि बदमाश कठवइया गांव से गुजरेंगे। उसने कठवइया गांव के रास्ते पर नाकेबंदी कर ली। कुछ ही देर में बाइक सवार दोनों बदमाश वहां आ गए।
पीड़ित महिला ने एक बदमाश को पकड़ लिया। कुछ लोग दूसरे बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह भाग गया। महिला ने बदमाश को जमीन पर पटक दिया और अपना मोबाइल उससे छीन लिया। इस बीच वहां ग्रामीण भी पहुंच गए।

घटना की जानकारी पाकर गैपुरा चौकी प्रभारी आनंद शंकर सिंह और थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाश के साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed