फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur's team won six gold medals

Mirzapur News: मिर्जापुर की टीम ने जीते छह गोल्ड मेडल

Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur's team won six gold medals
मिर्जापुर। राज्य स्तरीय बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्टर्स महिला व पुरुष प्रतियोगिता का 26 व 27 अगस्त को प्रयागराज में आयोजन किया गया। इसमें मिर्जापुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल्ड मेडल जीते। जिले की महिला टीम को चैंपियनशिप का खिताब भी मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 43 किलो भार वर्ग में सलोनी ने रजत पदक, सुशीला देवी ने कांस्य पदक हासिल किया। 47 किलो भार वर्ग में आकांक्षा सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सीनियर वर्ग में 47 किलो भार वर्ग में साक्षी ने स्वर्ण पदक के साथ ही स्ट्रांग वूमेन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब भी अपने नाम किया। सीनियर वर्ग 52 किलो भार वर्ग में रेणुका गौतम ने कांस्य पदक हासिल किया। 57 किलो भार वर्ग में रूबी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। 76 किलो भार वर्ग सब जूनियर में डिंपल सोनकर ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग में दिव्यांग श्रेणी में प्रांजल त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सब जूनियर 74 किलो भार वर्ग में आदित्य सरोज ने गोल्ड मेडल मिर्जापुर के नाम किया। 83 किलो भार वर्ग में अभय यादव ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह से 74 किलो भार वर्ग में जूनियर में शुभम कुमार मौर्य ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

मास्टर्स के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 66 किलो भार वर्ग में नाजीर अहमद ने गोल्ड, 74 किलो भार वर्ग में अनिल कुमार गौड़ ने सिल्वर तथा 83 किलो भार वर्ग में अनिल कुमार ने भी सिल्वर मेडल हासिल किया। टीम में शामिल सत्यम सरोज, शिवम यादव, विजय कुमार मौर्य, एजाज अहमद, विशाल सोनकर, आकाश विश्वकर्मा, कृष्ण यादव आदि खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर संघ की संरक्षिका रत्नावली सिंह, अध्यक्ष डाॅ. प्रेम शंकर सिंह, उपाध्यक्ष ब्रह्मांड राज, डाॅ. एचपी सिंह, संजय सिंह, विवेक कुमार, नितेश सिंह, मनोज कुमार सेठ, सर्वेश कुमार पटेल, दीपक मालवीय, शशि कुमारी, भानु प्रसाद, अमित कुमार आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed