{"_id":"619b098d42eedb203d5b32c8","slug":"mirzapur-youth-dies-due-to-bullet-fired-during-marriage-family-members-allege-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: शादी के दौरान चली गोली से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: शादी के दौरान चली गोली से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Mon, 22 Nov 2021 10:47 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:47 AM IST
सार
मिर्जापुर के वासलीगंज निवासी आशीष गुप्ता (25) रविवार रात महंत शिवाला स्थित एक लॉन में आयोजित शादी में गया था। रात एक बजे में करीब वाहन स्टैंड के करीब गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर आशीष खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मिर्जापुर में रविवार की देर रात शादी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक को गोली लग गई। मौके पर एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। कई बरातियों से पूछताछ की गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं पुलिस हर्ष फायरिंग के एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली अंतर्गत वासलीगंज निवासी आशीष गुप्ता (25) पुत्र शम्भूनाथ गुप्ता गिट्टी, बालू इत्यादि का काम करता है। रात में वह महंत शिवाला स्थित एक लॉन में आयोजित शादी में सम्मिलित होने गया था। रात एक बजे के करीब वाहन स्टैंड के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लोग पहुंचे तो मौके पर आशीष खून से लथपथ मिला। उसके पेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन
आननफानन परिजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सेंटर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर एसपी सहित बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची। बरातियों के अलावा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पढ़ेंः मिर्जापुर में बोरवेल से पानी के साथ निकल रही गैस, माचिस की तीली जलाने पर पकड़ रही आग
मौत से पहले आशीष ने लिया किसी युवक का नाम!
परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौत से पहले आशीष द्वारा एक व्यक्ति का नाम लेने का दावा कर रहे हैं तो वहीं पुलिस हर्ष फायरिंग को गोली लगने का कारण बता रही है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
एसपी अजय सिंह का कहना है कि बारात में ही किसी के द्वारा की गयी हर्ष फायरिंग के दौरान आशीष के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी अजय सिंह का कहना है कि बारात में ही किसी के द्वारा की गयी हर्ष फायरिंग के दौरान आशीष के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।