{"_id":"67f05ac8f8d85f3d370bfa33","slug":"mirzapur-the-priest-beat-up-the-inspector-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : विंध्यवासिनी मंदिर में निकास द्वार से दर्शन के लिए रोकने पर पंडा ने कर दी दरोगा की पिटाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : विंध्यवासिनी मंदिर में निकास द्वार से दर्शन के लिए रोकने पर पंडा ने कर दी दरोगा की पिटाई, केस दर्ज
Sat, 05 Apr 2025 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:49 AM IST
सार
मां विंध्यवासिनी मंदिर में निकास द्वार से पंडा द्वारा दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों को ले जाने पर दरोगा ने रोका तो पंडा ने दरोगा की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विंध्यवासिनी मंदिर, प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां विंध्यवासिनी मंदिर में निकास द्वार से पंडा द्वारा दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों को ले जाने पर दरोगा ने रोका तो पंडा ने दरोगा की पिटाई कर दी। मामले में दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पंडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
राजगढ़ थाने पर नियुक्त उप निरीक्षक रामाश्रय राम की ड्यूटी मां विंध्यवासिनी मंदिर पर निकास द्वार गेट नंबर दो पर लगी है। ड्यूटी शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित थी। दरोगा ने बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे पंडा नमन मिश्रा गेट नंबर दो निकास द्वार से 20 लोगों को दर्शन करने के लिए जबरदस्ती लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
मना करने पर मारपीट करते हुए वीडियो बनाया। दौड़ा-दौड़ा का मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना एसपी सिटी व एडीएम को देने के बाद दरोगा ने थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पंडा नमन मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन