फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: The lessons learned in the training will be brought to the ground, said the village head

मिर्जापुरः प्रशिक्षण में मिली सीख को धरातल पर उतारा जाएगा, बोले ग्राम प्रधान

Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: The lessons learned in the training will be brought to the ground, said the village head
मिर्जापुर। प्रादेशिक ग्राम पंचायत प्रशिक्षण के तीसरे व अंतिम दिन सिटी विकास खंड के ग्राम प्रधानों के वर्चुअल प्रशिक्षण का रविवार को समापन हुआ। अर्जुनपुर पंचायत भवन में एडीओ पंचायत सिटी प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में 21 ग्राम पंचायतों से आए ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

समापन के अवसर पर ग्राम प्रधानों को गांव के विकास से लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही योजनाओं के संचालन, समितियों के गठन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित जन्म मृत्यु पंजीयन आदि विषयों पर जानकारी दी गई। वैश्विक महामारी को देखते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया इसके अलावा खुले में शौच पर अंकुश लगाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने व ग्राम पंचायत में जल संचयन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सचिव शेषनारायण सिंह, गगन सोनी, अंकित तिवारी, पंकज सिंह, उमेश यादव, संतकुमार के अलावा संतोष यादव, गुलशन देवी, बृजेश मौर्य, जवाहर लाल मौर्य, पार्वती, प्रभावती, गीता देवी, अजीत कुमार, श्याम लाल यादव आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed