फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: The entire road dug for the pipeline, it is difficult for the pedestrians to walk

मिर्जापुरः पाइप लाइन के लिए खोद दी गई पूरी सड़क, राहगीरों को चलना मुश्किल

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: The entire road dug for the pipeline, it is difficult for the pedestrians to walk
मिर्जापुर। नगर के महंत शिवाला स्थित मिर्जापुर-विंध्याचल मार्ग पर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क से आवागमन बाधित हो रहा है। बरसात के समय तो पूरा क्षेत्र ही कीचड़ में तब्दील हो जाता है।
विज्ञापन

नगर में पेयजल के लिए 115 सौ करोड़ की लागत से अमृत योजना का कार्य चल रहा है। योजना के तहत करीब 210 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन का जाल नगर में बिछाया जा रहा है। गंगा नदी से पानी लिफ्ट कर उसको शोधित कर आपूर्ति की जाएगी। योजना को 2022 तक पूरा भी करना है। इसी के तहत पहले चरण में शास्त्री सेतु, जहां पर यह प्लांट और इनटेक वेल बनाया जा रहा है से इमामबाड़ा तक पाइप लाइन बिछायी जा रही है। इसके लिए रात को काम होता है और दिन में आवागमन के चलते काम बंद रहता है। लेकिन रात में सड़क की खोदाई के बाद जो मिट्टी निकल रही है, उससे आवागमन में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जल निगम का कहना है कि वह प्रयास कर रही है कि काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए। वहीं, नगर पालिका के अध्यक्ष मनोज जायसवाल का कहना है कि वह प्रयास कर रहे हैं कि मिट्टी को किनारे कराकर आवागमन को कुछ राहत दी जा सके। फिलहाल नागरिकों का कहना है कि यदि शीघ्र ही इस संबंध में कुछ नहीं किया गया तो अभी तो पूरा बरसात का सीजन बाकी है। बड़ी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed