फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur sonbhadra road will soon be four lane

मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग जल्द होगा फोरलेन

Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
mirzapur sonbhadra road will soon be four lane
राजगढ़। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आशीष सिंह पटेल के प्रथम आगमन पर राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने ब्लॉक सभागार में रविवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया। मड़िहान विधानसभा में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रोक कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई की समस्या जटिल हो गई है। जिसके निदान के लिए सोन लिफ्ट पंप कैनाल की क्षमता बढ़ाते हुए उसे चालू कराए जाने का काम किया जा रहा है। तथा पाइप द्वारा हर घर को पेयजल दिया जाएगा। जिससे लगभग 2 वर्ष के अंदर क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल की समस्या से लोगो को छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर जिले को मेडिकल कॉलेज व विश्वविद्यालय के रूप में दो बड़ी सौगात अनुप्रिया पटेल द्वारा दी गई है। इनके कार्यकाल में जिले का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुप्रिया पटेल सड़क एवं परिवहन मंत्री से मिलकर सोनभद्र-मिर्जापुर मार्ग को फोरलेन कराने के लिए काम कर रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस मुख्य सड़क को भी फोरलेन बनाने के लिए शिलान्यास करने का लक्ष्य है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रामेश्वर सिंह ने किया। इस दौरान छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, अपना दल युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल, व्यापार मंडल महामंत्री रविशंकर सिंह, रमेश सिंह, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व अपना दल यस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed