फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur robbery case Police hands still empty ASP city and CO attached to DG office

मिर्जापुर लूटकांड: एएसपी और सीओ सिटी पर भी गिरी गाज, जानिए इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

Fri, 15 Sep 2023 01:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 01:05 PM IST
सार

मिर्जापुर में गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूट मामले में एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पर भी गाज गिर गई है। दोनों को डीजी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। हालांकि दोनों अधिकारी मामले का खुलासा होने तक कार्य करते रहेंगे। 

विज्ञापन
Mirzapur robbery case Police hands still empty ASP city and CO attached to DG office
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर शहर के व्यस्ततम इलाके में दिनदहाड़े कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लूट की घटना को तीन दिन हो गए मगर पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की टीमें दबिश दे रही हैं। इधर, पुलिस महकमे में कार्रवाई का दौर जारी है। शुक्रवार को एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा पर भी गाज गिरी। दोनों को डीजी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। हालांकि दोनों अधिकारी मामले का खुलासा होने तक कार्य करते रहेंगे।

विज्ञापन


खुलासा होने के बाद उनके कार्यों की एक बार फिर समीक्षा होगी। अच्छा काम करने पर राहत भी मिलने की उम्मीद है। इससे पहले गुरुवार शाम कटरा कोतवाल, डंकिनगंज चौकी प्रभारी, बीट आरक्षी व पीआरवी बाइक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया था। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ना दूर की बात, अभी तक पुलिस कोई ठोस सुराग तक नहीं मिला है। 

विज्ञापन

गार्ड की हत्या, तीन अन्य को मारी थी गोली

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार दोपहर में दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार हेलमेट लगाए बदमाशों ने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर दी। साथ ही तीन लोगों को घायल कर 35 लाख रुपये लूट कर आराम से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 13 जिलों में दबिश, 34 संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस ने झोंकी ताकत फिर भी बदमाश पकड़ से दूर

कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी, डंकीनगंज चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, पीआरवी बाइक का आरक्षी श्रवण कुमार, बीट आरक्षी जय प्रकाश को निलंबित कर दिया गया। लापरवाही बरतने के मामले में एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति और सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा को भी डीजी कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है, फिलहाल दोनों अधिकारी घटना का खुलासा होने तक कार्य करेंगे। 

एडीजी बोले- पुलिस काम कर रही है

एडीजी जोन वाराणसी राम कुमार ने कहा कि एएसपी सिटी और सीओ सिटी को डीजी कार्यालय से संबद्ध करने का आदेश आया है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अपना काम कर रही है। एएसपी सिटी और सीओ के संबद्धता का संदेश मिला है पर अभी ऐसा किया नहीं गया है। एसपी मिर्जापुर अभिनंदन ने कहा कि फिलहाल दोनों अधिकारी घटना का खुलासा करने में लगे है। घटना खुलने के बाद जो कुछ आएगा। उस आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed