{"_id":"6996d91a19d2d73a110cd97b","slug":"mirzapur-police-encounter-four-criminals-fleeing-after-looting-gold-from-chhattisgarh-arrested-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छत्तीसगढ़ से सोना लूट कर भाग रहे चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छत्तीसगढ़ से सोना लूट कर भाग रहे चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो को लगी गोली
Thu, 19 Feb 2026 03:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:04 PM IST
सार
Mirzapur News: छत्तीसगढ़ से सोना लूट कर भाग रहे चार बदमाश मिर्जापुर जिले से गिरफ्तार किए गए। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
छत्तीसगढ़ से सोना लूट कर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने मिर्जापुर जिले के अहरौरा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एएसपी सिटी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ के विलासपुर में बदमाशों ने ज्वेलरी व्यवसायी से सोना लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सोना लूटने के बाद कार सवार बदमाश मिर्जापुर में आकर छिपने वाले थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में गठित टीम ने अहरौरा के जंगल से मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनके पास से लगभग तीन किलो सोना बरामद किया है। तीन तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन