फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur News ase filed against two including former BDC assaulted by electricity workers

Mirzapur News: वसूली के दौरान बिजली कर्मचारियों से मारपीट, पूर्व बीडीसी समेत दो के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज

Fri, 16 Sep 2022 09:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 16 Sep 2022 09:46 AM IST
सार

मड़िहान में बकाया बिल की वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट की घटना हुई। मामले में पूर्व बीडीसी समेत दो लोगों के खिलाफ मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
Mirzapur News ase filed against two including former BDC assaulted by electricity workers
मड़िहान थाना, मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर के मड़िहान में बकाया बिल की वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़ित विद्युत कर्मियों की तहरीर पर मड़िहान कोतवाली में पूर्व बीडीसी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

वसूली करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट के मामले में पूर्व बीडीसी समेत दो लोगों के खिलाफ मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला मड़िहान क्षेत्र के सितलगढ़ गांव का है। बकाएदारों के विरुद्ध एक मुश्त समझौता योजना के तहत बिजली विभाग द्वारा बिल वसूली का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। गुरुवार को जेई राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा सितलगढ़ गांव में वसूली व कनेक्शन काटने का कार्यक्रम चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान डेढ़ लाख के बकाएदार पूर्व बीडीसी होरीलाल से पैसा जमा करने की बात कही गई। बकाया जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने के लिए निर्देश दिया गया। इसी बात को लेकर बात बढ़ गयी। होरीलाल व दिनेश पटेल पर आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की गयी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलास में जुट गई।इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed