फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: National Lok Adalat will be held in civil court on July 10, 25 thousand 523 cases have been decided

मिर्जापुरः 10 जुलाई को दीवानी न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 25 हजार 523 मामले तय हुए

Thu, 08 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: National Lok Adalat will be held in civil court on July 10, 25 thousand 523 cases have been decided
मिर्जापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 10 जुलाई को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत मामलों के निस्तारण के लिए कुल 25,523 मामले चुन लिए गए हैं। यह जानकारी जनपद न्यायाधीश लालचंद गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

कहा कि न्यायमूर्ति विवेक वर्मा के निर्देश पर कोविड-19 गाइडलाइन के तहत लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा। अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका परिषद, चकबंदी विभाग, समस्त उप जिलाधिकारी को ज्यादा से ज्यादा मुकदमों को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी वायू नंदन मिश्रा ने बताया कि इसमें निस्तारण के लिए 12848 बैंक ऋण, 6419 राजस्व मामले, 5877 लघु आपराधिक मामले, 132 मोटर दुर्घटना मामले, 55 पारिवारिक मामले, 55 विद्युत चोरी के मामले, 139 दीवानी के मामलों सहित कुल 25,523 मामलों को चिह्नित किया गया है। पूर्ण कालिक सचिव अमित कुमार यादव-द्वितीय ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए लोक अदालत में मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed