फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Nagar Palika is first in the state in resolving problems

Mirzapur News: समस्याओं के निस्तारण में मिर्जापुर नगर पालिका प्रदेश में प्रथम

Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur Nagar Palika is first in the state in resolving problems
मिर्जापुर। नगरीय निकायों में समस्याओं के निस्तारण करने के लिए मिर्जापुर नगर पालिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही घाटों की स्वच्छता के लिए मिर्जापुर व चुनार पालिका को प्रदेश में संयुक्त रुप से तीसरा स्थान तथा पालिका कैटेगरी में मिर्जापुर को दूसरा स्थान मिला है। यह उपलब्धि स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत वर्ष 2024 में आयोजित स्वच्छता ही सेवा व स्वच्छ घाट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली निकायों के राज्य स्तरीय समीक्षा के बाद प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

लखनऊ में शुक्रवार को समारोह पूर्वक प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने संबंधित पालिकाओं के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश में स्थान प्राप्त होने पर मिर्जापुर नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी व अधिशासी अधिकारी जी लाल ने हर्ष जताया है। ईओ ने बताया कि नवरात्र मेला के कारण व कार्यक्रम में नहीं जा सके। उनकी जगह सफाई निरीक्षक मनोज कुमार को भेजा गया था। चुनार: शुक्रवार को पालिका सभागार में सफाई से जुड़े लोगों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ और उन्हें पुष्प गुच्छ अंगस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने इस उपलब्धि के लिए सफाई कर्मियों, स्वच्छता समिति के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सबके सामूहिक प्रयास से यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी तरह भविष्य में भी नगर एवं घाटों को स्वच्छ रखने में आप सभी का सहयोग बना रहेगा। कार्यक्रम में मेजर कृपा शंकर सिंह, ब्रम्हा कुमारी की बीनू दीदी, सभासद गौतम बाबू जायसवाल, किशन मोदनवाल, सुरेश यादव, रामलाल कन्नौजिया, जलकल अवर अभियंता सौरभ सिंह सहित स्वच्छता कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed