फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur municipality can become a municipal corporation

नगर निगम बन सकती है मिर्जापुर नगर पालिका

Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur municipality can become a municipal corporation
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के सभागार में शुक्रवार को एसडीएम सदर, नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने बैठक कर नगर निगम की संभावना पर चर्चा की। बताया गया कि इस प्रस्तावित नगर निगम में नगर पालिका के सात किलोमीटर के दायरे में आने वाले 90 गांवों को इसमें शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

नगरपालिका ध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि विध्य क्षेत्र के नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के लोगों को जल्द ही एक और नई सौगात मिल सकती है। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर नगर निगम बनाया जाएगा। इसके मद्देनजर सीमा विस्तार की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो सीमा विस्तार के साथ शासन से नगर निगम की घोषणा हो सकती है। सीमा विस्तार के बाद जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम बनाने के प्रस्ताव को नियमानुसार शासन को भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश के साथ ही नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को नगर निगम बनाने की बात चल रही है। इसके तहत लगभग सात किमी के दायरे में सीमा विस्तार हो सकता है। नगर निगम बनाने के लिए पश्चिम दिशा में प्रयागराज मार्ग पर अकोढ़ी गांव तक, सोनभद्र मार्ग पर बरकछा तक, दक्षिण में करनपुर चौकी तक, पूरब में अघवार गांव, उत्तर में पुरजागीर गांव तथा उत्तर-पूरब में गुरूसंडी नुआंव गांव तक विस्तार की योजना है। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के सीमा विस्तार संग नगर निगम बनने से क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हो सकेगा। बैठक में एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील कुमार, ईओ ओमप्रकाश, कर निर्धारण अधिकारी अरविद यादव आदि थे।
विज्ञापन

इनसेट
बोर्ड की बैठक में लाया जा सकता है प्रस्ताव
मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के विकास के मद्देनजर नगर पालिका परिषद मिर्जापुर का 90 गांवों तक सीमा विस्तार किया जा सकता है। इसके लिए 22 दिसंबर को होने वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बाद मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजकर नगर निगम बनाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed