फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Foundation stone of Vindhya Corridor and ropeway will be inaugurated, only two schemes got green signal from Ministry of Home Affairs

मिर्जापुर: विंध्य कारिडोर के शिलान्यास व रोपवे का होगा लोकार्पण, गृह मंत्रालय की ओर से केवल दो योजनाओं को मिला ग्रीन सिग्नल

Fri, 30 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Foundation stone of Vindhya Corridor and ropeway will be inaugurated, only two schemes got green signal from Ministry of Home Affairs
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर के पास पक्का घाट जाने वाले मार्ग की मरम्मत कार्य करते श्रमीक।संवाद - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक अगस्त का कार्यक्रम विंध्य कारिडोर का शिलान्यास और रोपवे के लोकार्पण तक सिमट गया है। गृह मंत्रालय में केवल दो योजनाओं को ग्रीन सिग्नल दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम को लेकर लगातार माथापच्ची कर रहा था।
विज्ञापन

14 सौ से 100 और फिर 89 योजनाओं के लोकार्पण शिलान्यास पर सहमति बनी थी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार को केवल दो योजनाओं के लिए ही मंत्रालय से हरी झंडी मिली। बुधवार को 90 योजनाओं की सौगात मिर्जापुर को देने की बात चल रही थी। 288 करोड़ की लागत वाली 90 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण गृह मंत्री व अमित शाह संभावित दौरे के दौरान करने वाले थे। बृहस्पतिवार को मंत्रालय से दो योजनाओं की सहमति आने के बाद प्रशासन इन्हीं को केंद्र में रखकर तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने शिलान्यास व लोकार्पण के लिए पहले एक हजार से ज्यादा योजनाओं की लिस्ट तैयार की थी। बाद में बैठक दर बैठक लिस्ट संशोधित होती गई। बाद में संख्या 100 के अंदर आ गई। बुधवार को 90 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होने पर सहमति बनी। वह भी ऐसी योजनएं जिनकी अनुमानित लागत 25 लाख या उससे अधिक है। इनमें विंध्य कारिडोर के परिक्रमा पथ का निर्माण, दो रोपवे का लोकार्पण, मडि़हान में अग्निशमन केंद्र, उद्यान विभाग की दो करोड़ 48 लाख की योजना, लघु सिंचाई व पीडब्ल्यूडी से जुड़ी तमाम योजनाएं शामिल थी। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में संशोधन करते हुए मंत्रालय की ओर से केवल विंध्य कारिडोर के शिलान्यास व रोपवे के लोकार्पण को हरी झंडी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। अभी निश्चित कार्यक्रम नहीं आया है। विंध्य कारिडोर के प्रथम फेज की लागत 128 करोड़ व रोपवे पर लागत 16 करोड़ है। कुल 144 करोड़ की योजना का शिलान्यास व लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed