फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur crime: Brutal murder of forest department's watcher by beheading with a sharp weapon

Mirzapur crime: धारदार हथियार से सिर कूचकर वन विभाग के वाचर की निर्मम हत्या, आंख भी फोड़ी और...

Sat, 04 Feb 2023 12:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Feb 2023 12:00 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के फुलयारी निवासी जमुना प्रसाद (50) पिछले 15 वर्ष से वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार की दोपहर बाद घर से खाना खाकर जंगल की ओर गए। जंगल में उन्होंने कुछ लोगों को लकड़ी काटते पाया। लकड़ी काटने वाले मौके से भाग गए। जिसके बाद वाचर लकड़ी और कुल्हाड़ी को साइकिल पर रखकर अपने घर की ओर आया। घर से कुछ दूरी पर...

विज्ञापन
Mirzapur crime: Brutal murder of forest department's watcher by beheading with a sharp weapon
धारदार हथियार से सिर कूचकर वन विभाग के वाचर की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में हलिया थाना क्षेत्र के फुलयारी जंगल में बदमाशों ने वन विभाग के वाचर की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। सुबह खोजबीन के लिए जंगल में पहुंची पत्नी ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फुलयारी निवासी जमुना प्रसाद (50) पिछले 15 वर्ष से वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात थे। वह शुक्रवार की दोपहर बाद घर से खाना खाकर जंगल की ओर गए। जंगल में उन्होंने कुछ लोगों को लकड़ी काटते पाया। लकड़ी काटने वाले मौके से भाग गए। जिसके बाद वाचर लकड़ी और कुल्हाड़ी को साइकिल पर रखकर अपने घर की ओर आया। घर से कुछ दूर पहले ही पुत्र को फोन कर बुलाया। पुत्र को लकड़ी सहित साइकिल देकर घर भेजा। 
विज्ञापन

इसके बाद वाचर जंगल की ओर चला गया। वाचर रात को घर पर नहीं आया। जिससे परिजन परेशान होने लगे। परेशान परिजन शनिवार की सुबह खोजबीन करने निकले। पत्नी घर से 100 मीटर दूर फुलयारी जंगल में पहुंची तो जमुना प्रसाद का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार से सिर कूंच कर हत्या कर दिया था। साथ ही उनकी बाईं आंख भी फूटी थी। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस को सूचना दी गई।  सूचना पर हलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने वन में सक्रिय माफियाओं पर हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed