फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur boat accident 14 people were in boat six including three children are still missing CM Yogi adityanath took cognizance of accident

मिर्जापुर हादसाः नाव में 14 लोग थे सवार, तीन बच्चों समेत छह अब भी लापता, सीएम योगी ने लिया दुर्घटना का संज्ञान

Wed, 08 Sep 2021 07:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Sep 2021 07:57 PM IST
सार

मिर्जापुर के विंध्याचल में गंगा में नाव पलट गई। आठ लोगों को बचाया गया जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग अभी भी लापता हैं। नाव सवार सभी लोग झारखंड के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
mirzapur boat accident 14 people were in  boat six including three children are still missing CM Yogi adityanath took cognizance of accident
गंगा में डूबे लोगों की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित अखाड़ा घाट के सामने बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं की नाव मध्य गंगा में पलट गई। नाव में नाविक सहित 14 लोग सवार थे। गोताखोरों ने आठ लोगों को बचाया।  तीन बच्चों और तीन महिलाओं सहित छह लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर में गंगा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीम की मदद लेते हुए तेजी से बचाव व राहत कार्य किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों की हर संभव मदद तथा उनकी समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अखाड़ा घाट पर बुधवार दोपहर गंगा उस पार से स्नान कर लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की नाव मध्य गंगा में पलट गई। नाव में सवार 14 लोग नदी की धारा में बहने लगे। गोताखोरों ने पांच श्रद्धालुओं, नाविक, वाहन चालक और एक फोटोग्राफर को बचा लिया जबकि तीन बच्चों और तीन महिलाओं सहित छह लोग लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस, व पीएसी जाल डालकर व गोताखोरों की मदद से देर शाम तक उनकी तलाश में जुटी रही। मदद के लिए एनडीआरएफ को भी बुला लिया गया था। कमिश्नर योगेश्वर मिश्र, डीआईजी आरके भारद्वाज, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय सिंह खुद काफी देर तक मौके पर मौजूद रहे। 

झारखंड से आए थे तीन परिवारों के 12 लोग

झारखंड के रांची और जमशेदपुर से विकास, उनके साले राजेश और राजेश का जीजा दीपक तीनों अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आए थे। तीनों परिवारों के 11 सदस्य कार से बुधवार को विंध्याचल पहुंचे। दर्शन से पहले सभी गंगा स्नान करने अखाड़ा घाट पहुंचे। वहां कीचड़ होने के कारण सभी नाव से गंगा पार चले गए।

स्नान करके लौटते समय बारिश शुरू हो गई और तेज हवा चलने लगी। नदी के बीच में ही उनकी नाव पलट गई। नाविक सहित उसमें सवार सभी 14 लोग तेज धारा में बहने लगे। शोर सुन कर आसपास के लोगों व गोताखोरों ने राजेश कुमार तिवारी (35) निवासी घुरवा (रांची),  विकास ओझा (28) निवासी बक्सर, दीपक मिश्रा (27) जमशेदपुर, चालक सुदीप कुमार (38) निवासी बक्सर, अलका (9) पुत्री राजेश, रितिका (7) पुत्री राजेश, नाविक गौतम निषाद (16) पुत्र गुरु निषाद, फोटोग्राफर प्रदीप (20) को बाहर निकाल लिया।

वहीं गुड़िया (28) पत्नी विकास, खुशबू (30) पत्नी राजेश, अनीशा (26) पत्नी दीपक, सत्यम (5) पुत्र विकास, शौर्य (3) पुत्र विकास, दीपक का दो माह का पुत्र नदी की धारा में बह गए। पुलिस जाल डालकर देर शाम तक उनकी तलाश में जुटी थी। आसपास के गोताखोरों को बुलाकर डूबे हुए लोगों की तलाश कराई जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed