फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Artists will be honored in Guru Purnima fortnight, virtual meeting of Sanskar Bharti Kashi province

मिर्जापुरः गुरु पूर्णिमा पखवारा में कलाकारों का होगा सम्मान, संस्कार भारती काशी प्रांत की हुई वर्चुअल बैठक

Mon, 28 Jun 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Artists will be honored in Guru Purnima fortnight, virtual meeting of Sanskar Bharti Kashi province
मिर्जापुर। संस्कार भारती काशी प्रांत 10 जुलाई से गुरु पूर्णिमा पखवारा में कला की सभी विधा से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान करेगा। इस संबंध में सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में रणनीति बनी।
विज्ञापन

संस्कार भारती काशी प्रांत की ऑनलाइन बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने कहा कि कला के सभी विधा से जुड़े समर्पित वरिष्ठ कलाकारों का गुरु पूर्णिमा पखवारा के रूप में 10 से 24 जुलाई तक इकाई स्तर पर सम्मान किया जाएगा। बैठक में प्रांत के सभी 25 इकाइयों का प्रतिनिधित्व उनके अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं मातृशक्ति की उपस्थिति द्वारा हुआ। यह बैठक लगातार दो दिन 26 एवं 27 जून को हुई। बैठक में आजमगढ़, बलिया, डीरेका, दीनदयाल नगर, जौनपुर, काशी महानगर, कोपागंज, गाजीपुर, मऊ, मिर्जापुर, प्रयागराज, रेणुकूट, बीएचयू, सारनाथ, शाहगंज, भदोही, मानस गंगा, सुल्तानपुर, सोनभद्र, विंध्याचल एवं प्रतापगढ़ इकाई ने सहभाग किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रमुख सनातन का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। ऑनलाइन बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष नंद किशोर थरड, प्रांतीय संगठनमंत्री दीपक, प्रांतीय महामंत्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक का आरंभ ध्येयगीत से हुआ। संचालन सुजीत कुमार तथा अध्यक्षता डॉ गणेश प्रसाद अवस्थी ने की। समापन वंदे मातरम गीत से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed