फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minister Omprakash Rajbhar said in Kaliyuga by-election will be for the ruling party

Mirzapur: मंत्री ओमप्रकाश राजभर बोले संघे शक्ति कलयुगे, उपचुनाव सत्तापक्ष का

Wed, 06 Nov 2024 07:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 06 Nov 2024 07:33 PM IST
सार

मिर्जापुर के मझवा उपचुनाव को लेकर हर दल मैदान में है। यूपी के मंत्री सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उपचुनाव सत्तापक्ष का होता है नहीं तो जीतने के बाद दूसरे दल का नेता कहता है कि हमारी तो सरकार ही नहीं है क्या विकास कराएं। बोले हम एकता की बात कर रहे हैं सघे शक्ति कलयुगे।
 

विज्ञापन
Minister Omprakash Rajbhar said in Kaliyuga by-election will be for the ruling party
मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उपचुनाव सत्तापक्ष का होता है। ये बात पड़री के एक महाविद्यालय में आयोजित दलित समाज सम्मेलन के बाद बातचीत में सुभासपा नेता और मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही । कहा कि जनता भी जानती है कि जो दल सत्ता में है, यदि उसके प्रत्याशी को जिताया जाय तो विकास होगा नहीं तो विरोधी पार्टी वाले जीतने पर कहेंगे कि हमारी तो सरकार ही नहीं है। क्या विकास कराएं? कहा कि मतदान की तिथि बदलने से अखिलेश यादव को दिक्कत है लेकिन 2022, 2019 व 2014 या अभी 2024 में कौन सी तारीख बदली थी। क्या हुआ?

विज्ञापन




बंटेंगे तो कटेंगे पर कहा कि यह तो ब्रह्माजी का नारा है। उन्होंने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे, हम भी तो एकता की ही बात कर रहे हैं। सपा की सरकार में 815 दंगे हुए जिसमें 1300 की जनहानि हुई। बसपा में 600 दंगे हुए 1200 की जनहानि हुई। कांग्रेस में तो सब रिकार्ड ही टूट गया। यही वह कह रहे हैं कि एक रहोगे तो बचे रहोगे। भाजपा के शासनकाल में अभी तक कोई दंगा नहीं हुआ। महाकुंभ में मुस्लिमों को दुकान न लगाने की बात को संजय निषाद द्वारा गलत बताने पर कहा कि वह तो साधु संत कह रहे हैं। हम तो सबका साथ सबका विकास चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed