फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minister of State for the launch of the sub-station

राज्यमंत्री ने उपकेंद्र का किया शुभारंभ

Wed, 16 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for the launch of the sub-station
रतनगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करते मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया। - फोटो : mirzapur
राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने मंगलवार को नगर के रतनगंज इलाके में सवा तीन करोड़ की लागत से बनाए गए विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस उपकेंद्र के शुभारंभ होने से नगर में बार बार हो रही रोस्टिंग से निजात मिल जाएगी। साथ ही विद्युत व्यवस्था व वोल्टेज में भी सुधार होगा। 
विज्ञापन



राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने बताया कि मिर्जापुर में विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत कर बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। विगत वर्ष नटवां तिराहे के पास जनपद का पहला 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र चालू किया गया, जो  जनपद के अतिरिक्त   भदोही को भी विद्युत आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन



जनपद में सभी तहसील मुख्यालयों को बेहतर विद्युत आपूर्ति करने के उद्देश्य से प्रंत्येक तहसील मुख्यालय में 33/11 केवीए के विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि शहर में ओवरलोड के कारण बार बार बिजली कटती है। इसको देखते हुए जेल के पीछे 2/5 एमबीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा दो नए उपकेंद्रों का निर्माण सिविल लाइन व भवानीपुर में चल रहा है।  उन्होंने बताया कि रतनगंज उपकेंद्र को सवा तीन करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस उपकेंद्र के निर्माण होने से नगर के रतनगंज, तेलियागंज, शिवपुरी कालोनी, जेपीपुरम, कतवारू का पुरा, लोहिया कालोनी, अनगढ़, आदि इलाकों में विद्युत समस्या से  लोगों को निजात मिल जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता अभय सिंह, अधिशासी अभियंता द्वितीय यदूनाथराम, कटरा कोतवाल सुनील दत्त दूबे, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed