{"_id":"5f80ace58ebc3e9be3462f3a","slug":"mini-bus-operations-will-be-done-through-support-groups-mirzapur-news-vns55194872","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायता समूहों के माध्यम से होगा मिनी बस संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायता समूहों के माध्यम से होगा मिनी बस संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत हलिया क्लस्टर की तकदीर बदलने वाली है। इसके तहत हर क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हैं। मिनी बस के संचालन के साथ ही यात्री शेड, बैंक्वेट हाल, कम्युनिटी सेंटर, वेटनरी हास्पिटल का लैब के साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विद्यालय का उच्चीकरण किया जाएगा। इनके पूरे होने पर पूरे विकास खंड क्षेत्र की ही तस्वीर बदल जाएगी।
इस योजना के तहत हलिया ब्लाक से जिला मुख्यालय के लिए दो मिनी बसों का संचालन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत 12 जगहों पर 10 से 12 सीटर यात्री शेड बनवाया जाएगा। ताकि वहां से यात्री बस पकड़ सकें। इसी के साथ ही विकास खंड मुख्यालय पर एक मिनी बस स्टेशन भी बनवाया जाएगा जो सभी सुविधाओं से पूर्ण होगा। इन बसों का संचालन समूह के ही लोग करेंगे। इससे समूह की आय बढ़ेगी और लोगों को यातायात की सुविधाएं मिलेंगी।इतना ही नहीं मिशन के अंतर्गत क्लस्टर के स्वास्थ्य, यातायात, सामाजिक संरचना व कौशल विकास के क्षेत्रों में विकास करने की योजना है। इसके लिए अधिकांश जगहों पर काम भी शुरू हो गया है। जिले में इस मिशन के तहत हलिया व पटेहरा क्लस्टर वर्तमान में संचालित हैं। हलिया क्लस्टर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा काम हो रहा है। इसके तहत एक पशु चिकित्सालय की प्रयोगशाला का निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही शिक्षा के लिए हलिया व मवईखुर्द में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कालेज का उच्चीकरण होना है। विभिन्न अवसरों के लिए ग्रामीणों को भटकना न पड़े। इसके लिए तीन हजार स्वायर फीट में एक बैँक्वेट हाल बनाया जाएगा। यहां पर ग्रामीण विवाह व इसी प्रकार के अन्य समारोह कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 11 सौ स्क्वायर फिट में सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसी प्रकार अन्य योजनाएं भी बनायी गई हैं। सभी योजनाएं स्वीकृत हैं और इन पर काम भी शुरू हो चुका है।
कई विभागों की है यह योजना
मिर्जापुर। विकास की यह योजना कई विभागों की योजना है। इसमें शिक्षा, विकास, लोकनिर्माण, एनआरएलएम व अन्य कई विभाग शामिल हैं। सभी विभागों को अपना काम करना है। समन्वय विकास विभाग करता है। इस मिशन के तहत प्रदेश के 16 जिले चयनित हैं जिसमें से मिर्जापुर भी एक जिला है। मिर्जापुर में दो क्लस्टर चयनित हैं। एक हलिया व दूसरा पटेहरा।
विज्ञापन
हलिया क्लस्टर से विकास खंड के ग्राम पंचायतों को काफी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अभी यह योजनाएं शुरूआती दौर में हैं। जब यह पूर्ण हो जाएंगी तो पूरे हलिया क्लस्टर की तस्वीर ही बदल जाएगी। योजना के लिए बजट उपलब्ध है।
- अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी