फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Message of ideal governance and dignity in the context of Ram's coronation

Mirzapur News: राम राज्याभिषेक प्रसंग में आदर्श शासन और मर्यादा का संदेश

Thu, 12 Feb 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Message of ideal governance and dignity in the context of Ram's coronation
लालगंज। मुरघुरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के क्रम में बुधवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास डॉ अजय पांडेय महाराज ने कहा कि राम का राज्याभिषेक केवल एक राजकीय अनुष्ठान नहीं बल्कि आदर्श शासन, न्याय और मर्यादा की स्थापना का प्रतीक है।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि 14 वर्ष के वनवास, संघर्ष और धर्म पालन के बाद अयोध्या लौटे श्रीराम का राज्याभिषेक त्याग, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि रामराज्य की परिकल्पना में न्याय, समानता, सुरक्षा और जनकल्याण सर्वोपरि था। श्रीराम ने प्रजा को परिवार के समान मानकर शासन किया। इससे राज्य में सुख, शांति और समृद्धि स्थापित हुई। महाराज ने कहा कि राम का जीवन यह सिखाता है कि नेतृत्व पद से नहीं, चरित्र और आचरण से स्थापित होता है। राज्याभिषेक के समय अयोध्या की प्रसन्नता और उल्लास का चित्रण करते हुए कहा कि जब शासक मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलता है तब समाज में विश्वास और संतुलन बना रहता है। यजमान रामकिंकर दुबे और रामलाल दुबे ने विधिवत आरती कर कथा का समापन किया। इस अवसर पर जयप्रकाश उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह, बृजेश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed