{"_id":"61cc9c8de5be9b200a1c5482","slug":"melting-increased-after-rain-people-were-suffering-due-to-cold-winds-mirzapur-news-vns630709835","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बाद बढ़ी गलन, ठंड हवाओं से लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बाद बढ़ी गलन, ठंड हवाओं से लोग रहे बेहाल
विज्ञापन
नगर के पक्काघाट पर कोहरा छाया।
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद शुरू हुई शीतलहर से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी बेहाल रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 13 डिग्री सेंटीग्रेड होने से गलन और बढ़ गई। घने बादलों के बीच दूसरे दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए।
शीतलहर के बीच सड़कों और गलियों में कीचड़ फैले होने से फिसलन बना रहा। रेलवे, बस स्टेशन के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले यात्री भी ठंड से बेहाल रहे। शाम होते ही सर्दी बढ़ गई। जिससे लोग घरों के अंदर दुबके रहे। शीत लहर के चलते बाजारों में सन्नाट पसरा रहा।
राइस मिल की ढही दिवार, धान लदे वाहन दबे
हलिया। तेज बारिश व तूफान के चलते अदवा कॉलोनी स्थित कुमार एंड ब्रदर्स राइस मील की दिवार गिरने से सैकड़ों बोरी चावल व धान लदा एक ट्रैक्टर सहित डीसीएम दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत कि कोई मौके पर मौजूद नहीं रहा अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
बताते चलें कि क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कुमार एंड ब्रदर्स का लगभग 400 क्विंटल चावल, 70 कुंतल खंडा एवं हजारों बोरी धान चट्टा बनाकर रखा गया राइस मिल में रखा गया था। मिल की बाउंड्री वाल सहित गोदाम गिरने से सभी सामान मलवे में दबकर नष्ट हो गया। राईस मिल मालिक राजेश अग्रहरि के अनुसार लाखों की छति हुई बताया है।
कीचड़ से आवागमन हो रहा बाधित
हर पेयजल योजनांतर्गत गांवों में बिछाए गए पाइप लाइन के दौरान सड़क सहित गांव की गलियां दूसरे दिन भी कीचड़ से सनीं रहीं। जिससे ग्रामीणों का मुख्य सड़क तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। दिन में तो लोग किसी तरह बच बचाके निकल लेते रहे लेकिन अंधेरी रात में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था।
रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर अर्जुनपुर से पक्का पोखरा तक सड़कें बुधवार को कीचड़ से सनीं रही। जिससे बाजार तक लोगों का पहुंचना मुश्किल हो रहा था। वाहन फिसलने के चलते बाइक और साइकिल सवार गिरते देखे गए। सड़क पर फैले कीचड़ को लेकर लोगों में रोष व्याप्त रहा। इसी तरह सिटी विकास खंड के अघौली, हरिहरपुर बेदौली, महेंवा, देवापुर पचवल, चेरुईराम, अर्जुनपुर, खजुरी, अनंतरामपट्टी, बिकना, टांड़, जिउती, भटौली सहित अन्य गांव में समस्याएं बनीं रहीं। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दिया गया लेकिन रास्तो से मिट्टी आदि नहीं हटाए गए। कमोवेश यही हालत अन्य विकास खंडो में स्थित गांवों की बनी रहीं। जिगना, छानबे क्षेत्र में पेयजल योजनाअंतर्गत ठेकेदारों द्वारा पाइप डालने के लिए सड़क के किनारे तथा गांव मे खडंजा चक मार्ग की खोदाई तो कर दी गयी उसे ठीक ढंग से न बनाए जाने से ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र पाली, हरगढ़, मनिकठा, गौरा, राजमन, बघौरा ,चेहरा, विजयपुर व भारतगंज मार्ग सहित कई सडकों की हालत खराब है। भ्रष्टाचार निवारण मंच के संयोजक विनय कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते मार्ग निर्माण कराने की मांग किया है।