फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   medicine thrown away and then burnt

दवाएं फेंकी, बाद में किया आग के हवाले

Sun, 07 May 2017 12:29 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Sun, 07 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
medicine thrown away and then burnt
जमालपुर के शिवकली इंटर कालेज के मैदान में फेंकी दवाएं
थाना क्षेत्र के देवकली इंटर कॉलेज के मैदान में सरकारी दवाएं फेंके जाने की खबर लगते ही शनिवार को जमालपुर में हड़कंप मच गया। कालेज के ग्राउंड में दवा फेंकने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य कर्मचारी वहां पहुंचे।  आनन फानन में दवाओं को इकट्ठा कराकर उसे अस्पताल ले आए और परिसर रखकर जलवा दिया। वहीं कुछ दवाएं मार्च में ही एक्सपायर हो चुकी थी बाकी दवाएं जुलाई 2017 में एक्सपायर होनी थी। बताया जाता है कि फेंकी गई दवाओं में जीवनरक्षक सहित अन्य जरूरी मेडिसीन थी।
विज्ञापन


बता दें कि जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों को मुक्त में दवाएं वितरण करने के लिए आया था। जिसे कर्मचारी वितरण करने की बजाय उसे देवकली इंटर कालेज के मैदान में फेंक दिया। शनिवार की सुबह इलाके के कुछ ग्रामीण कालेज के मैदान में मार्निंग वाक करने गए तो देखा कि भारी मात्रा में सरकारी दवाएं फेंकी है। दवा फेंकने की खबर लगते ही ग्रामीण इकटठा हो गए। खबर लगते ही आनन फानन कर्मचारी वहां पहुंचे और सारी दवाओं को इकटठा कराकर उठवा ले आए और अस्पताल के परिसर में रखकर जलवा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार फेंकी गई दवाओं को डायरिया रोग में दिए जाने वाला ओआरएस पाउडर, पैराशिटा माल, दर्द की दवाएं, ब्लडप्रेशर की सूई, सिपटाकासिन इंजेक्शन,  एर्लजी की दवा समेत अन्य दवाएं शामिल थी।  जिसकी कीमत बाजार में सैकड़ों रुपये है। ग्रामीणों का कहना था कि मुक्त में दी जाने वाली दवाएं कर्मचारी कभी मरीज को नहीं देते है बल्कि उसे बाजार की दूकानों को बेच देते हैं। जबकि सरकार की मंशा है मरीजों को अस्पताल से दवाएं दी जाए। निजी चिकित्सक भी सस्ती दवाएं मरीजों को लिखे लेकिन सरकारी कर्मचारी सरकार की इस मंशा पर पानी फेरने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed