{"_id":"616c38245fef4c3b0a1c795f","slug":"medical-college-may-start-from-next-month-pm-modi-will-inaugurate-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: अगले महीने से मेडिकल कॉलेज हो सकता है शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: अगले महीने से मेडिकल कॉलेज हो सकता है शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Sun, 17 Oct 2021 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के लिए गर्व की बात है। पिपराडांड़ में बन रहा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कोविड संक्रमण के बाद भी रिकॉर्ड समय में पूरा हो गया। अब नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से 100 सीटों की मंजूरी भी मिली गई है। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिद्धार्थनगर से सभी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। उम्मीद है कि नीट की काउंसिलिंग के बाद नवंबर से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर जिले में सिर्फ मंडलीय अस्पताल था। जहां पर डॉक्टर से लेकर विशेषज्ञ तक की कमी थी। जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग वर्षों से उठ रही थी। मार्च 2019 में मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई। 232 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का राजकीय निर्माण निगम ने निर्माण शुरू किया। इस बीच कोविड संकट आ गया।
विज्ञापन
इसके बाद भी काम जारी रखते हुए पिपराडाड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक सत्र के लिए शुरू होने वाले सभी भवन तैयार कर लिए गए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का नाम मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय रख दिया। मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम ने भी दो दिनों तक जांच की।
विज्ञापन
टीम की जांच में सब कुछ ठीक मिला था। 13 अक्तूबर को एनएमसी ने मान्यता भी दे दी। इसके बाद जल्द पढ़ाई शुरू हो सकती है। मेडिकल कॉलेज के लिए पांच प्रोफेसर, 10 असिस्टेंट प्रोफेसर, 25 सीनियर रेजिडेंट और 48 जूनियर रेजिडेंट डाक्टर नियुक्त हो गए हैं। डाक्टर मंडलीय अस्पताल में बैठ कर सेवा दे रहे हैं। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन सिद्धार्थनगर से करेंगे।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को एनएमसी से मान्यता मिल गई है। मेडिकल कॉलेज में 100 सीट मिली है। जल्द ही यहां पर शिक्षण सत्र शुरू हो जाएगा।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को एनएमसी से मान्यता मिल गई है। मेडिकल कॉलेज में 100 सीट मिली है। जल्द ही यहां पर शिक्षण सत्र शुरू हो जाएगा।