फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mayawati always raised her voice for the interests of the deprived: Guddu Ram

वंचितों के हितों के लिए मायावती ने हमेशा उठाई आवाज : गुड्डू राम

Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mayawati always raised her voice for the interests of the deprived: Guddu Ram
सिटी क्लब में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर मौजूद कार्यकर्ता। - सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती का जन्मदिन बृहस्पतिवार को छानबे प्रभारी शिवजोर पाल की अध्यक्षता में सिटी क्लब में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि मिर्जापुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी गुड्डू राम ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर व पार्टी संस्थापक काशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा आज ही के दिन देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती का जन्म हुआ था। इन्होंने शोषित, वंचित, दलित एवं पिछड़ा वर्ग के साथ ही अल्पसंख्यक के साथ गरीब व सर्व समाज के हित में सड़क से लेकर संसद तक न्याय दिलाने के लिए हमेशा आवाज उठाई। मुख्य मंडल प्रभारी ने आने वाले 2027 में बसपा कि सरकार बनाकर मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल प्रभारी महेंद्र भारती, सुरेंद्र प्रसाद मौर्या, अलगू राम, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर बसपा नेता संजय सिंह गहरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, अवध नारायण विश्वकर्मा, रामसागर राव, नंदलाल मौर्य, संजय कुमार, प्रमोद, दीपू तिवारी, राजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष मनोज गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed