फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   May the blessings of the mother remain on the country and the state: Shivraj

देश और प्रदेश पर बनी रहे मां की कृपा : शिवराज

Sun, 28 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
May the blessings of the mother remain on the country and the state: Shivraj
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार की शाम परिवार के सदस्यों के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मां का दर्शन-पूजन करने का सौभाग्य मिला है। पहली बार मां के दरबार में आया हूं। मां ने बुलाया है। कई बार यहां दर्शन-पूजन के बाबत आने के लिए सोचा, लेकिन मां का आशीर्वाद इस बार मिला। उन्होंने कहा कि हमारे देश और प्रदेश की जनता सब पर मां की कृपा बनी रहे, यही कामना की।
विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान शनिवार की शाम पुरानी वीआईपी मार्ग के गणेश द्वार से विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। वहां मां का विधि विधान दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर की छत पर पहुंचकर मां गंगा को प्रणाम किया। उसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के विग्रह का स्पर्श करते हुए बाहर निकले। दर्शन-पूजन के बाद एक होटल में पांच मिनट रुके। इसके बाद डाक बंगला की ओर प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन

शिवराज ने मंदिर में 20 मिनट से अधिक समय बिताया। दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से उन्हें मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने शिवराज को दर्शन-पूजन कराया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ अष्टभुजा पहाड़ पर बने हेलीपैड पर शनिवार को अपराह्न 3.50 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। तत्पश्चात डाक बंगला पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए निकले। वहां 20 मिनट तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed