{"_id":"88b9aa2d41de9f171a47b245217a1c18","slug":"max-truck-collision-killed-two-injured-died-12-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मैक्स को मारी टक्कर, दो की मौत-12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मैक्स को मारी टक्कर, दो की मौत-12 घायल
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनपुर पहाड़ी के पास बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे ट्रक की टक्कर से मैक्स सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से तीन लोगों चिकित्सकों ने वाराणसी रेेफर कर दिया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ तिराहे से एक मैक्स गाड़ी सवारियों को लेकर बुधवार की सुबह ड्रमंडगंज जा रही थी। इसमें 15 लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे चालक जैसे ही गाड़ी लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के करनुपर चौकी के पास पहाड़ी पर पहुंचा तभी मध्य प्रदेश से मिर्जापुर की ओर आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मैक्स गाड़ी चिपटी हो गई। उसमें दबकर मध्य प्रदेश के सीधी के कौशल कुमार (55) और सेमरा बैसुखिया निवासी मिठाई (65) ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि बैसुखिया निवासी रमेश यादव (45), मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी कैलाश राजवंश (40), भसोड़ बलाय पहाड़ के बबलू (30), मऊ के सहादर निवासी राकेश (38), नएपुर वासिद लालगंज निवासी मुहम्मद इस्माइल (25), रानीबारी राजापुर की अन्नू मिश्रा (30), कौशल हाड़ाबड़ो, मध्य प्रदेश की सुमित्रा (40), पुरजागिर चील्ह निवासी दीनदयाल (40), जौनपुर के गुलाब यादव (40), पड़री और मिर्जापुर के रामधनी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दवा लेकर लौट रहे थे पति-पत्नी ः मध्य प्रदेश के हाड़ाबड़ो गांव निवासी कौशल कुमार दमा के मरीज हैं। मंगलवार को वह पत्नी सुमित्रा एवं रितेश्दार कैलाश के साथ दवा लेने बक्सर गए थे। बुधवार की सुबह पांच बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने बथुआ तिराहे से मध्य प्रदेश जाने वाली सवारी गाड़ी मैक्स पकड़ ली जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कौशल कुमार की तो मौत हो गई, जबकि सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं।