फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mass marriage of 374 couples on 28th

Mirzapur News: 374 जोड़ों का सामूहिक विवाह 28 को

Wed, 27 Nov 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of 374 couples on 28th
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 374 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह 28 नवंबर को राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 1486 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य है। इसमें से अब तक 59 जोड़ों की शादी हो चुकी है। बीते जुलाई माह में यह कार्यक्रम जंगी रोड स्थित एक लाज में कराया गया था। इस बार यह आयोजन महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में किया जाएगा। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के दो जोड़ों ने भी शादी के लिए आवेदन किया है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से 51000 रुपये की धनराशि की व्यवस्था हर जोड़े के लिए की जाती है। इसमें से 35000 रुपये वधू के खाते में और 10000 रुपये मूल्य की गृहस्थी व उपहार सामग्री रहती है। इसके अलावा 6000 रुपये सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं। इसमें वर और वधू पक्ष से अधिकतम 11 लोगों के खान-पीन आदि की व्यवस्था, पंडाल, बिजली, पुरोहित या इसी प्रकार के अन्य आयोजनों पर खर्च किए जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी रहती है। अब चूंकि उपचुनाव समाप्त हो चुके हैं तो जनप्रतिनिधि भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सामूहिक विवाह के लिए 93 वेदियां बनाई जाएंगी। जिसमें हिंदू रीति रिवाज से हिंदू जोड़ों की शादी पुरोहित कराएंगे। इसके साथ ही आवेदन करने वाले दो अल्पसंख्यक जोड़े आते हैं तो उनका निकाह कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन की तैयारियां कर ली गई हैं। जिन जोड़ों ने आवेदन किया है। उनकी ब्लॉकवार जांच करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed