फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found hanging from a noose, case filed against five including her husband

Mirzapur News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत पांच पर मुकदमा

Thu, 27 Jun 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose, case filed against five including her husband
मड़िहान। थाना क्षेत्र के पटेवर गांव में मंगलवार को देर शाम विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायका वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी रघुनंदन सिंह की पुत्री आरती की शादी वर्ष 2020 में मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेवर गांव निवासी श्रीनिवास सिंह के पुत्र राणा दिग्विजय सिंह के साथ हुई थी। मंगलवार की सुबह पति राणा दिग्विजय सिंह दिल्ली काम की तलाश में निकले थे। कानपुर के समीप ट्रेन पहुंची थी कि घर से फोन आया कि आरती ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पति घर लौट आया। मौत की जानकारी होने पर विवाहिता के मायका वाले भी देर रात पटेवर गावं पहुंचे। सूचना पर सीओ ऑपरेशन अमर बहादुर तथा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आरती के भाई विजय प्रकाश सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन को पति, सास, ननद अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बीते 25 जून को दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसकी हत्या कर दी। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति राणा दिग्विजय सिंह, ससुर श्रीनिवास सिंह, सास कुसुम सिंह, ननद अंशू और अंकिता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed