{"_id":"67acf17f833baa1fe302c1fe","slug":"married-woman-who-came-to-cousins-wedding-committed-suicide-by-hanging-herself-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129600-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चचेरे भाई की शादी में आई विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चचेरे भाई की शादी में आई विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार में एक विवाहिता बुधवार को सुबह दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। वह अपने चचेरे भाई की शादी में मायके आई हुई थी। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार निवासी अशोक वर्मा ने अपनी बेटी मोनू देवी (22) की शादी दो दिसंबर 2024 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा सलकिया निवासी बंटी के साथ किया था। नौ फरवरी को मोनू के चचेरे भाई डब्लू की शादी थी। इसमें शामिल होने मोनू भी आई थी। बुधवार को सुबह पांच बजे मोनू दुपट्टे के फंदे से जंगले के सहारे लटक गई। सुबह परिजनों की नींद खुली तो माेनू को देखकर उनके होश उड़ गए। घर वालों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता अशोक वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं था। ससुराल से मोनू को छोड़ने तक कोई नहीं आया, जिससे वह दु:खी थी। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठा लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।