फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman hanged to death

विवाहिता की फंदे पर लटककर मौत

Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged to death
अहरौरा थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुटी गई।
विज्ञापन

सेमरा गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी अनिता (25) संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके लकड़ी के बड़ेर से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर लटक गई। जिससे महिला की मौत हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि सेमरा बरहो गांव निवासी पवन कुमार का विवाह लगभग पांच वर्ष पहले अदलहाट थाना क्षेत्र के समदपुर गांव निवासिनी अनीता के साथ हुआ था। अनीता अपने मायके से बृहस्पतिवार को अपने ससुराल सेमरा बरहो आई थी। शुक्रवार की दोपहर परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। अनीता अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सोई हुई थी। दोपहर बाद तीन बजे उसे जगाने का प्रयास किया गया। दरवाजा न खुलने पर बगल की खिड़की से कमरे में झांक कर देखा गया तो अनीता कच्चे मकान में बड़ेर से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी थी। परिजन ने शोर मचाया। जिससे आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर सीओ नक्सल अजय राय, अहरौरा थानाध्यक्ष संजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़वाकर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को एक दो वर्षीय पुत्र है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed