फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies, her parents accuse her of murder

Mirzapur News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, her parents accuse her of murder
अदलहाट। हाजीपुर गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में घर में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

हाजीपुर के ग्राम प्रधान धनंजय जायसवाल की शादी वर्ष 2012 में चंदौली जिले के बबुरी थाने के पचोखर गांव निवासी कैलाश नाथ जायसवाल की पुत्री कल्पना जायसवाल (32) के साथ हुई थी। दो साल पहले कल्पना जायसवाल ससुराल में छत से नीचे गिर गई थी। उस दौरान घटना संदिग्ध होने को लेकर चर्चा थी। ससुराल वालों ने बताया कि कल्पना की तबीयत खराब होने से शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वाले ने विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने व उसकी हत्या की आशंका जताई। पिता कैलाश नाथ जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। कल्पना से सात साल का पुत्र और तीन साल की पुत्री है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि विवाहिता की मौत उसके घर में हुई है। उसके पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed