फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies due to poisonous animal bite

Mirzapur News: जहरीले जंतु के काटने से विवाहिता की मौत

Sat, 05 Oct 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to poisonous animal bite
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में बृहस्पतिवार की रात घर में चारपाई पर सो रही विवाहिता की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़रिया कला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष तिवारी ने बताया कि सुनीता (24) पत्नी तौलन बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद अपने कच्चे मकान में चारपाई पर सोने चली गईं। बताया जा रहा है कि देर रात लगभग दो बजे बडेर से कोई जहरीला जंतु चारपाई पर गिरा और महिला की पीठ में काट लिया। इसके बाद परिजन उसे गांव में ही जड़ी बूटी पिलाने लेकर पहुंचे। सुधार नहीं होने पर शुक्रवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा लेकर पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही सुनीता की मौत हो गई। संत नगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उनको मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed