फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married man commits suicide by hanging himself from a fan

Mirzapur News: विवाहित ने पंखे के सहारे लगे फंदे से लटककर दी जान

Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Married man commits suicide by hanging himself from a fan
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के इंद्रवार गांव के बेड़हवा मोहल्ले में विवाहिता ने बृहस्पतिवार को सुबह कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन फंदे पर लटका देख उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मायका वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंद्रवार गांव के बेड़हवा मोहल्ला निवासी सत्यम कोल की 22 वर्षीया पत्नी संजू देवी बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे कमरे के अंदर पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटक गई। घर में मौजूद पति सत्यम कोल कमरे के पास गया तो कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी थी। खिड़की पर लगी ईंट हटाकर पति कमरे के अंदर गया। पति सत्यम ने पिता कैलाश की मदद से पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए ड्रमंडगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टर ने दूसरी जगह दिखाने के लिए कहा। परिजन बरौंधा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके से पिता लाल बहादुर कोल भी पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने घटना की जांच की। थानाध्यक्ष की सूचना पर पहुंचे फोरेंसिक टीम प्रभारी विनय राय ने भी मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता लाल बहादुर कोल से भी घटना के बारे में अलग से पूछताछ की। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। संजू की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उससे एक वर्षीय पुत्र है। ससुर कैलाश कोल ने बताया कि खेत पर स्थित मड़हे पर पत्नी इंद्रावती के साथ थे। घटना की जानकारी होने पर घर पहुंचे और बहू को फंदे से उतारकर उपचार के लिए ले गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने बताया कि मृतका के पिता लालबहादुर कोल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed