फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married girlfriend reaches lover's house, insists on living insistence

शादीशुदा प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, रहने की जिद पर अड़ी

Sat, 24 Apr 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Married girlfriend reaches lover's house, insists on living insistence
कछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। प्रेमी उसे छोड़कर घर आया तो कुछ दिन बाद शनिवार को प्रेमिका बच्चों को लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसे लेकर पुलिस चौकी में गई पर वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल प्रेमिका प्रेमी के घर पर डटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवती की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। पति से विवाद होने के बाद वह दो वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। इस बीच उसका गांव के युवक से प्रेम प्रपंच चलने लगा। नौ जनवरी को युवक प्रेमिका और उसके तीन वर्षीय बच्चे को लेकर भाग गया। परिजनों ने खोजबीन किया, पर उसका पता नहीं चला। प्रेमिका ने कुछ दिन बाद परिजनों को फोन कर जानकारी दिया और बताया कि जहां है वहां रहने दें नहीं तो जहर खाकर वह जान दे देगी। इधर वह अपने प्रेमी के साथ वाराणसी में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व प्रेमी घर वापस आया। वाराणसी न जाने पर प्रेमिका शनिवार को अपने तीन वर्षीय बच्चे संग जमुआ चौकी पर पहुँची और आपबीती पुलिस वालों को बताई। जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा चुनाव का हवाला देते हुए उसे प्रेमी के घर जाने की बात कही । जिस पर प्रेमिका बच्चे संग प्रेमी के घर जा धमकी और साथ रहने के जिद पर अड़ गयी। जिस पर प्रेमिका का प्रेमी के घर वालों से कहासुनी भी हुई। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने कहा कि पीड़िता के द्वारा तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed