फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Many bigha wheat including houses and houses by fire

आग से घर,मकान समेत कई बीघा गेहूं फसल राख

Tue, 30 Mar 2021 08:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Many bigha wheat including houses and houses by fire
मिर्जापुर। गर्मी शुरू होते ही अगलगी की घटनाओं में तेजी आग गई है। अधिकतर स्थानों पर शार्ट सर्किट से आग लग रही है।
विज्ञापन

जमालपुर। थाना क्षेत्र के महेवा गांव के सिवान में सोमवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने जोगवा माइनर व तालाब से पानी लाकर आग पर काबू पाया। महेवा गांव निवासी किसान सचानू बिंद की एक बीघा, चंदौली गांव निवासी रामजी यादव की 10 विस्वा, बसल्लर की 10 विस्वा, राजेंद्र श्रीवास्तव की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जिगना, अबूझ हाल में विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया कला सिवान में आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई।
इसमें कुलवंत सिंह, गिरजाशंकर बिंद, सुबा शंकर यादव के खेतों में मंगलवार की दोपहर 12 बजे आग की लपटें उठने लगी। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसी तरह कौडियरा में दशरथ सिंह के खेत में बिजली के तार से उठी चिंगारी से आग लगने से एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसी तरह बिरोही गांव में हरी यादव, बीके यादव व राजेंद्र यादव की लगभग डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। विंध्याचल थाना के ही अकोढ़ी पहाड़ी पर गौरीशंकर व देवरी कुटिया महावीर के जंगल में आग लग गई। जिगना थाना क्षेत्र के चडैचा गांव में भगवान दास यादव के यहां मड़हा व गेहूं के खेत में आग लग गई। मड़हा, चारपाई व सामान संग फसल भी जल गई। ड्रमंडगंज, बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के परसिया गोकुल गांव में मंगलवार की अपराह्न तीन बजे खलिहान में रखा हीरामणि का 50 बोझा गेहूं जल गया। राजगढ़, सलैया गांव में सड़क किनारे लगी आग से डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। इमिलिया चट्टी, स्थानीय चौकी क्षेत्र के खुटहां, संघत सिवान में शार्ट सर्किट से समिला, अब्दुल कलाम, लालसाव के खेतों में आग लगने से फसल जल गई। ड्रमंडगंज, बेलन बरौधा पुलिस चौकी क्षेत्र में होली के दिन सोमवार को ददरी गांव में अचानक आग लगने से दो कच्चे मकान सहित घर गृहस्थी का सारा जल गया। वहीं, परसिया राजा गांव में भी गेहूं की फसल जल गई। ददरी गांव निवासी कमला शंकर बिंद के कच्चे मकान में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी मिलने पर जबतक लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे तबतक आग से गोविंद बिंद का मड़हा तथा खजांची बिंद का कच्चे मकान जलने लगा। इसी तरह परसिया राजा गांव स्थित हथिया बांध निवासिनी जोखनी पत्नी रामकुमार के खेत में भी आग लग गई। जिससे एक बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

हलिया, क्षेत्र के हर्रा गांव में मंगलवार की शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक बीघा गेहूं का फसल जलकर राखा हो गया। गांव निवासी रामदयाल के खेत के बीच से बिजली का 11 हजार वोल्टेज का तार गया हुआ था। हवा के झटको से आपस में तार सटने से निकली चिंगारी गेहूं खेत में गिर पड़ी। जिससे आग लग गयी। खेत से धुंआ उठता देख ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े, हैँडपंप के पानी से किसी तरह आग बुझाते हुए अन्य फसलों को जलने से बचाया। पड़री, स्थानीय थाना क्षेत्र के बसारी गांव में बिजली शार्ट सर्किट से मड़हे में आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी सीलचंद यादव पुत्र स्व छेदी लाल के मडहे में मंगलवार को शाम 4 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग जाने से उसमें रखा चना, गेहूं का 2 हास पावर की मोटर, पशु चारा मशीन, पुआल का अटिया आदि समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।आग की सूचना पर जबतक ग्रामीण आग बुझाने का कोई जतन करते सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिक्सी गांव में मंगलवार की शाम साढे़ चार बजे घूर के ढेर से उठी चिंगारी से आग लग गई। पारस नाथ के घर से सटे पीछे की तरफ मड़ई तथा छत पर भी मड़ई थी। इसमें भूसा रखा था। सब आग में जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed