फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Manu of Mirzapur got 14th rank in Indian Statistical Service she get success in second attempt

Mirzapur: मिर्जापुर की मनु को भारतीय सांख्यिकी सेवा में 14वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली सफलता

Wed, 28 Dec 2022 11:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 11:19 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से आयोजित भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022 में चुनार क्षेत्र की बेटी ने ऑल इंडिया में 14वीं रैंक हासिल कर मिर्जापुर जनपद का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन
Manu of Mirzapur got 14th rank in Indian Statistical Service she get success in second attempt
मनु सिंह को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से आयोजित भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022 में चुनार क्षेत्र की बेटी ने ऑल इंडिया में 14वीं रैंक हासिल कर मिर्जापुर जनपद का नाम रोशन किया है। मनु सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 29 सीटों में से 14वी रैंक हासिल कर सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


इस सफलता पर माता-पिता और परिवार के लोगों ने मनु को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। भारतीय सांख्यिकी सेवा में चयन से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है। लोगों ने सोशल मीडिया, फोन आदि माध्यमों से बधाई दी। मनु के चयन से परिवार, गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

पहले प्रयास में मिली थी असफलता

इंटर कॉलेज गांगपुर के अध्यापक व पूर्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ रविंद्र सिंह की बेटी मनु ने 20 दिसंबर को संघ लोक सेवा आयोग में इंटरव्यू दिया था। बुधवार को जारी रिजल्ट में मनु अपना स्थान बनाने में कामयाब रहीं। वर्ष 2021 में पहले प्रयास में इंटरव्यू में असफलता मिलने के बाद भी मनु ने बुलंद हौसले के साथ इस बार कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि माता-पिता, गुरुजनों और परिवारजनों के सहयोग, मार्गदर्शन, समर्थन और उत्साहवर्धन से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मन में दृढ़ संकल्प के साथ मंजिल प्राप्त की जा सकती है। 

बिटिया की सफलता पर पिता रविंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में बेटियां हौसलों की उड़ान से सफलता प्राप्त कर आगे बढ़ रही हैं। मनु की सफलता पर चुनार विधायक अनुराग सिंह, मनोज कुमार सिंह, समेत कई लोगों  ने खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed