फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Manager's body found hanging in the kitchen of Bati Chokha restaurant

Mirzapur News: बाटी चोखा रेस्टोरेंट के किचन में फंदे से लटका मिला प्रबंधक का शव

Mon, 23 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Manager's body found hanging in the kitchen of Bati Chokha restaurant
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित लतीफपुर में रविवार को सुबह बेटियों को समर्पित बाटी चोखा रेस्टोरेंट के प्रबंधक का शव किचन में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में ले लिया। प्रबंधक के परिजनों को सूचना देने के साथ रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के मतुवा सुरइयां लहरपुर निवासी ललित तिवारी (48) लतीफपुर में दो साल पहले खुले बाटी चोखा रेस्टोरेंट में प्रबंधक थे। वह रेस्टारेंट में ही रहते थे। रविवार को सुबह जगने के बाद पाैने आठ बजे टहलते हुए किचन की ओर चले गए। काफी देर बाद कर्मचारी किशन बर्तन धोने के लिए किचन में पहुंचा तो गमछे के फंदे से हुक के सहारे ललित तिवारी का शव लटका दिखा। किशन बाहर भागते हुए शोर मचाने लगा। रेस्टोरेंट बाकी कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ललित को फंदे से नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. मनोज कुमार ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक ललित तिवारी की पत्नी एक बेटी और दो बेटों के साथ सीतापुर में रहती हैं।
विज्ञापन

ललित तिवारी बाटी चोखा रेस्टोरेंट की वाराणसी समेत दूसरी शाखाओं में लंबे समय से कार्यरत थे। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि रेस्टोरेंट में प्रबंधक का शव फंदे पर लटकता मिला है। रेस्टोरेंट कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed