फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   managemet, mirzapur

अपशिष्ट प्रबंधन के लिए संबंधित विभाग उपाय करें

Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
managemet, mirzapur
पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में मंडलीय पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में विन्ध्याचल मंडल में ठोस अपशिष्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, हैजार्ड्स बेस्ट के सुरक्षित निस्तारण एवं कंस्ट्रक्शन तथा डेमोलिशन वेस्ट प्रबंधन, उत्प्रवाह शुद्धीकरण संयत्र, संयुक्त उत्प्रवाह शुद्धीकरण संयत्र के संचालन तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण के विभिन्न वादों/आदेशों आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी।
विज्ञापन

बैठक में गंगा के किनारे फैलने वाले प्रदूषण कूड़ा कचरा, तथा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिये संबंन्धित विभाग को निर्देशित किया गया। नगर पालिका परिषदों में जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समय से कराना व समस्त स्टैक होल्डर को अपने विभाग से सम्बन्धित सूचनाओं को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण के बेब पोर्टल पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त जिला पर्यावरण प्लान तैयार किये जाने के प्रगति की भी समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं पंचायत, पिपरी, ओबरा, रेनुकूट, द्धुदी, घोरावल, चुर्क, चोपन, राबर्ट्सगंज उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed