फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man trapped a mumbai girl through Facebook make physical relation in mirzapur

मिर्जापुरः घायल अवस्था में मिली युवती ने पहले लगाया शोषण का आरोप फिर शादी की करती रही बात

Wed, 07 Jul 2021 09:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Jul 2021 09:50 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि वह मुंबई की रहने वाली है। युवक से फेसबुक के जरिए मिली थी। युवक उसे मुंबई से घुमाने लेकर आया था। वह वाराणसी, पटना, गोरखपुर में घुमाता रहा और शारीरिक शोषण किया।
 

विज्ञापन
Man trapped a mumbai girl through Facebook make physical relation in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास एक गैस गोदाम में एक युवती घायल अवस्था में मिली। युवती ने प्रेमी और उसके दोस्तों पर मार-पीटकर भाग जाने का आरोप लगाया। सूचना के बाद  मौके पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन युवती लगातार अपने बयान बदलती रही।

विज्ञापन


अस्पताल में उसने प्रेमी पर छह माह से कई क्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। लेकिन युवक का सही नाम और पता नहीं बता पा रही। पर युवक से शादी करने की बात कह रही। युवती द्वारा सही जानकारी न देने पर पुलिस ने मेडिकल कराकर उसे स्वाधार गृह भेज दिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के लूसा गांव गैस गोदाम से बुधवार की दोपहर एक युवती शोर मचाते हुए बाहर आई। ग्रामीणों ने घायल युवती को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे उसे अस्पताल पहुंचाया। 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मुंबई की निवासी है। जौनपुर का एक युवक जो दुबई में काम करता था से उसकी फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई। मुंबई से उसे जौनपुर लेकर आया, पर घर न ले जाकर गोरखपुर,  पटना, वाराणसी घुमाते रहा। शारीरिक शोषण भी किया। फिर अपने दोस्तों के साथ लेकर सिद्धनाथ दरी घुमाने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम होने पर उसने कोल्डड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब होश में आई तो इस गैस गोदाम में पाया। प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पिटाई भी की। शोर मचाने पर उसका प्रेमी दोस्तों के साथ भाग गया। पुलिस के अनुसार उक्त गैस गोदाम सिद्धनाथ की दरी से 20-25 किलोमीटर दूर मड़िहान के लूसा गांव में है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती अपना और अपने माता-पिता का सही नाम-पता नहीं बता रही है। युवती दिसंबर 2020 से बंगलुरू में काम करती है। यहीं से जौनपुर निवासी  प्रेमी संग निकली। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती बार बार बयान बदल रही है इस वजह से मामले की पूरी जानकारी नहीं हो पा रही। उसे जौनपुर निवासी प्रेमी के घर का पता नहीं मालूम है। अब वह कह रही है कि वह उसी से शादी करेगी, उसे उसके घर छोड़ दिया जाए। युवती द्वारा सही जानकारी न दिए जाने पर उसका मेडिकल कराकर स्वाधार गृह देवरी कला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed