फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man returns from Bengaluru, hangs himself after wife is not sent to join him

Mirzapur News: बंगलुरु से लौटा युवक, पत्नी की विदाई न होने पर फंदे से लटककर दी जान

Sun, 23 Aug 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Man returns from Bengaluru, hangs himself after wife is not sent to join him
लालगंज। किरहा गांव निवासी इंद्रेश यादव (26) शनिवार को सुबह घर में लुंगी के सहारे फंदे से लटका शव मिला। दो दिन पहले बंगलुरु से लौटने के बाद पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था। विदाई न होने पर शुक्रवार को लौटा। रात को खाना खाने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

इंद्रेश बंगलुरु में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया की एक दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इंद्रेश दूसरे दिन ससुराल हरौरा धनावल गांव पहुंचा। पत्नी को लेने के लिए गया। लेकिन किन्हीं करणों से पत्नी नहीं आई। इंद्रेश घर आया और रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने रोशनदान से देखा तो लुंगी के फंदे उसका शव लटक रहा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा, तब तक मौत हो गई थी। वह दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। मार्च में शादी हुई थी। मौके पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय और लहंगपुर चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद सिंह ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में परिजन का रो रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बतायाकि पारिवारीक कलह के चलते पत्नी की विदाई न होने पर युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed