फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man injured in bear attack

भालू के हमले में युवक जख्मी

Mon, 04 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Mon, 04 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
मड़िहान थानाक्षेत्र के भवानीपुर में रविवार की सुबह भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने  भालू को भगाकर युवक को सीएचसी पहुंचाया। यहां से स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। भवानीपुर गांव निवासी सुनील यादव (38) रविवार की सुबह भवानीपुर जंगल में महुआ लेने गया था।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे वह जैसे ही एक पेड़ के पास पहुंचा, रास्ते में महुआ खा रहे भालू ने हमला बोल दिया। सुनील ने बचने का प्रयास किया लेकिन तब तक भालू चेहरे को जख्मी कर चुका था। शोरगुल पर पहुंचे आसपास के लेागों ने भालू को भगाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सुनील को सीएचसी राजगढ़ ले गए। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed