फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man arrested for rigging Flipkart goods

Mirzapur News: फ्लिपकार्ट के सामान में हेराफेरी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for rigging Flipkart goods
कटरा कोतवाली पुलिस ने फ्लिपकार्ट के सामान में हेराफेरी करने वाले डिलेवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डिलवेरी ब्वाय दूसरे मोबाइल फोन नंबर से कीमती सामान आर्डर करने के बाद उसे बदलकर वापस कर देता था। पुलिस ने उसके पास से कीमती मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

यह जानकारी एसपी संतोष मिश्रा ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा रोड स्थित एक सर्विस सेंटर के ब्रांच मैनेजर अनुपम गुप्ता निवासी नकहरा रोड नई बस्ती ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करने वाले डिलेवरी ब्वाय द्वारा डिलेवरी के लिए लाखों रुपये मूल्य का सामान ब्रांच से ले जाकर सप्लाई करने के बाद कुछ सामान वापस किया गया।
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने बताया कि ब्रांच में जांच करने पर वापस हुए सभी सामान डुप्लीकेट कंपनी के पाए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अरोपी डिलेवरी ब्वाय अनश निवासी स्टेट बैंक चौराहा थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन एप्पल कंपनी का एयरपैड, एप्पल का एक स्मार्ट वाच, सैंमसंग का एक स्मार्ट वाच, सैमसंग गैलेक्सी फोन, तीन चार्जर बरामद हुए। इन सब की कीमत एक लाख 87 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा तीन-चार अलग-अलग मोबाइल फोन नंबर का प्रयोग कर फ्लिपकार्ट एकाउंट बनाया गया था। जिससे कीमती सामान का आर्डर किया गया।

ब्रांच डिलेवरी ब्वाय होने के कारण प्रतिदिन की भांति उसने स्वयं डिलवेरी के लिए सामान सप्लाई की। इस दौरान कंपनी के ओरिजनल सामान को पैक बाक्स से निकालकर उसके स्थान पर डुप्लीकेट सामान भर दिया। एक सामान के स्थान पर गिट्टी भरकर बाक्स को पैककर फिर से वापस कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed